तुझे प्रणाम है हे भगवान् ! हे संसार के स्वामी ! हमें ऐसी शांति दे कि हम कर्म में आसक्त हुए बिना उसे पूरा कर सकें। व्यष्टि-भाव के मोह में निवास किये बिना लीला के अपने व्यक्तिगत सामर्थ्यों  को विकसित कर सकें। हमारी सत्य-दृष्टि को सबल बना; हमारे एकत्व के अनुभव को सुदृढ़ बना; समस्त अज्ञान से, समस्त अंधकार से हमें मुक्त कर।

हम यंत्र की परिपूर्णता की मांग नहीं करते, हम जानते हैं कि इस आपेक्षिक जगत में  सब परिपूर्णताएं भी आपेक्षिक हैं। इस यंत्र को, जो इस जगत में  कार्य करनेके लिये अभिप्रेत है, इस कार्य के योग्य बनने के लिये इसी जगत से संबंध रखना होगा; परंतु जो चेतना इसे संजीवित करती है उसे तेरी चेतना के साथ एक होना होगा, उसे वह विश्वगत और शाश्वत चेतना बन जाना होगा जो नाना प्रकारके असंख्य शरीरोंको अनुप्राणित करती है।

हे नाथ, ऐसा वर दे कि हम सृष्टि के साधारण रूपों को अतिक्रम कर ऊपर उठ जायं जिससे कि तू अपनी नयी अभिव्यक्ति के लिये आवश्यक उपकरण प्राप्त कर सके।

हमें लक्ष्य न भूलने दे; ऐसी कृपा कर कि हम सर्वदा तेरी शक्ति के साथ संयुक्त रहें उस शक्ति के साथ जिसे पृथ्वी अभी तक नहीं जानती और जिसे प्रकट करने का कार्य तूने हमें सौंपा है।

गभीर अंतर्मुखी एकाग्रता के अंदर अभिव्यक्ति की सभी अवस्थाएं तेरी अभिव्यक्ति के हेतू आत्मसमर्पण करती हैं।

सन्दर्भ : प्रार्थना और ध्यान 

शेयर कीजिये

नए आलेख

उनकी कृपा बरसेगी अवश्य…

जीवनयात्रा में समस्त भय, संकट और विपदा का सामना करने के लिए कवच के रूप…

% दिन पहले

भय

जिस चीज़ से मनुष्य डरता है, वह तब तक आते रहने की प्रवृत्ति रखती है, जब…

% दिन पहले

भारत माता के योग्य शिशु

​अपने तुच्छ, स्वार्थपूर्ण व्यक्तित्व से बाहर निकलो ओर अपनी भारतमाता के योग्य शिशु बनो ।…

% दिन पहले

चुनाव

वह समय आ गया है जब हमें एक चुनाव, मौलिक और सुनिश्चित चुनाव करना होगा।…

% दिन पहले

अवलोकन

प्यारी माँ, मैंने देखा है कि 'क' की उपस्थिती में मैं कुछ चीज़ें नहीं कर…

% दिन पहले

समस्या का निचोड़

सारी समस्या का निचोड़ यह है :  बुद्धि के मानसिक प्रशासन की जगह आध्यात्मिक चेतना…

% दिन पहले