श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

लीक-लीक चलने का भला क्या फायदा!

यदि सर्वत्र एक जैसी ही चीजें की जाती हैं, हमें उन्हें दोहराने की कोई आवश्यकता नहीं है, हम दूसरों की अपेक्षा अधिक अच्छे रूप में उन्हें नहीं कर सकेंगे।

और जब वे मेरे सामने इस तर्क को उपस्थित करते हैं, वे ऐसी कोई बात मुझसे नहीं कह सकते जो मुझे पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण न प्रतीत हो। यह सर्वत्र किया जाता है? बस, यही इसे न करने का कारण है; क्योंकि हम यदि वही करें जो दूसरे करते हैं तो कुछ भी करने का कष्ट उठाने से क्या लाभ? हम तो वास्तव में संसार के अन्दर कोई ऐसी चीज़ समाविष्ट करना चाहते हैं जो वहाँ नहीं है; पर हम यदि संसार की सभी आदतों, संसार की सभी अभिरुचियों, संसार की सभी संरचनाओं को बनाये रखें तो मैं नहीं समझती कि हम पुरानी लीक को छोड़ कर कैसे बाहर निकल सकते हैं और कोई नवीन चीज़ कर सकते हैं।

मेरे बच्चो ! मैं तुमसे कह चुकी हूँ, हर स्वर में, हर ढंग से इसे दोहरा चुकी हूँ : यदि तुम वास्तव में यहाँ रहने का लाभ उठाना चाहते हो तो एक ऐसी नयी दृष्टि से और एक ऐसी नयी समझ से वस्तुओं को देखने और उन्हें समझने का प्रयत्न करो जो किसी उच्चतर वस्तु पर, किसी गंभीरतर, विशालतर वस्तु पर, किसी सत्यतर वस्तु पर, किसी ऐसी वस्तु पर आधारित हों जो अभी यहाँ नहीं हैं पर एक दिन होंगी। और चूँकि हम इस भविष्य
को निर्मित करना चाहते हैं, इसीलिए हमने यह विशेष स्थिति अपनायी है।

संदर्भ : प्रश्न और उत्तर १९५६

शेयर कीजिये

नए आलेख

सतत ‘उपस्थिती’

हमेशा ऐसे जियो मानों तुम 'परम प्रभु' तथा  'भगवती माँ' की दृष्टि के सामने हो।…

% दिन पहले

आत्मा का अनुगमन

अपनी आत्मा का अनुगमन करो, अपने मन का नहीं, अपनी आत्मा का, जो सत्य को…

% दिन पहले

पूंजीवाद

समाजवादी चाहते हैं पूंजीवाद को खत्म करना, किन्तु ऐसा न करना बेहतर होगा। वे राष्ट्रीय…

% दिन पहले

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले