जब श्रीमाँ सामूहिक ध्यान कराती थीं, उदाहरण के लिये आश्रम की क्रीड़ास्थली में, उस समय उनके चतुर्दिक एकत्रित लोगों के साथ-साथ एक दूसरे प्रकार के लोग भी आकर एकत्रित हो जाते थे – ये लोग थे – दूसरे लोगों के प्राणी, देवता और देवदूत।भगवान का पृथ्वी पर एक पार्थिव मानवीय शरीर में आना – यह दूसरे लोगों की इन अशरीरी सत्ताओं के लिये एक इतना बड़ा प्रलोभन था; यह भगवान के पार्थिव वातावरण में होने का एक महान अवसर था। वास्तव में यह एक सौभाग्य था, भौतिक शरीर में होने का सौभाग्य।केवल मानव प्राणियों को यह सौभाग्य प्राप्त है कि वे प्रभु के भौतिक शरीर का स्पर्श पा सकें। अतः ये प्राणी (देवता और देवदूत) वेगपूर्वक नीचे आते थे और पृथ्वी पर भगवान की दैहिक उपस्थिति की अनंदमयी सुनहरी धूप सेकने के लिये पृथ्वी के जितना संभव हो उतना समीप आने का प्रयत्न करते थे।

कहा जाता है कि जब श्रीमाँ अपने ऑर्गन बजाती थी, यही घटित होता था; उनके चतुर्दिक अदृश्य श्रोताओं की एक भीड़ होती थी; इतना ही नहीं, स्वयं श्रीमाँ ने यह रहस्य उद्घाटित किया है कि कुछ सत्ताएँ, यहाँ तक कि मृत संगीतकार भी, उनसे प्रार्थना करते थे कि वे उन्हें अपनी उँगलियों द्वारा ऑर्गन बजाने दें – वे भगवान का उपकरण बनने के स्थान पर भगवान को अपना उपकरण बनाते थे। श्रीमाँ अपने शरीर में चमत्कारों का एक घर थीं।

संदर्भ : कलेक्टेड वर्क्स आँफ़ नलिनी कांत गुप्त (भाग-६)

 

शेयर कीजिये

नए आलेख

प्रभो, वर दे!

उनके दुःख-दर्द से तीव्र रूप से पीड़ित होकर मैं तेरी ओर मुड़ी और उसका उपचार…

% दिन पहले

तीन शर्तें

भागवत शक्ति को ग्रहण करने की क्षमता प्राप्त करने तथा तुम्हारे माध्यम से बाह्य जीवन…

% दिन पहले

भगवान तुम्हारे साथ हैं

यह कभी न भूलो कि तुम अकेले नहीं हो । भगवान् तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारी…

% दिन पहले

चिंता

चिंता करना जहर का प्याला पीने के समान है । संदर्भ : पथ पर 

% दिन पहले

महान अंत ? या महान आरंभ?

जहाँ कहीं तुम एक महान अंत देखो, निश्चित हो जाओ कि एक महान आरंभ हो…

% दिन पहले

यादें

हमें यादों से इतना स्नेह होता है क्योंकि वे सार्वभौमिक हैं। उनके अन्दर 'अनन्तता' के…

% दिन पहले