कुछ समय से मुझे आन्तरिक और बाह्य विक्षोभ के कारण नींद में कुछ परेशानी हो रही है। मैं आपसे सहायता के लिए प्रार्थना करता हूँ ।
सोने से पहले, जब तुम सोने के लिए लेटो, तो भौतिक रूप से अपने-आपको शिथिल करना शुरू करो (मैं इसे कहती हूँ बिस्तर पर लत्ता बन जाना) ।
फिर अपनी भरसक सच्चाई के साथ, अपने-आपको, पूर्ण शिथिलता में भगवान के हाथों में समर्पित कर दो, और . . . बस इतना ही ।
जब तक तुम सफल न हो जाओ कोशिश करते रहो और फिर तुम देखोगे ।
संदर्भ : माताजी के वचन (भाग-३)
समाजवादी चाहते हैं पूंजीवाद को खत्म करना, किन्तु ऐसा न करना बेहतर होगा। वे राष्ट्रीय…
मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…
अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…