श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

पूर्णयोग का अर्थ

पूर्णयोग का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति इस भौतिक जगत् को सदा के लिए इसके भाग्य पर छोड़ कर इससे भाग खड़ा हो, न ही यह योग भौतिक जीवन को, जिस रूप में यह है, बिना किसी निश्चयात्मक परिवर्तन की आशा के स्वीकार ही करता है। यह जगत् को भागवत इच्छा की अन्तिम अभिव्यक्ति के रूप में अंगीकार नहीं करता।

पूर्णयोग का ध्येय है, चेतना की सब सीढ़ियों पर, साधारण मानसिक चेतना से लेकर अतिमानसिक और भागवत चेतना तक, आरोहण करना  और जब यह आरोहण पूरा हो जाये तो वापिस इस जड़-जगत् की ओर लौटना और इस प्रकार से प्राप्त अतिमानसिक शक्ति और चेतना को इसमें सञ्चारित करना, ताकि यह पृथ्वी क्रमशः अतिमानसिक और दिव्य जगत् में रूपान्तरित हो जाये।

पूर्णयोग विशेषकर उन लोगों के लिए अभिप्रेत होता है जिन्होंने वह सब कुछ पा लिया है जिसे मनुष्य प्राप्त कर सकता है, लेकिन फिर भी सन्तुष्ट नहीं है, क्योंकि वे जीवन से उस चीज़ की माँग करते हैं जो वह नहीं दे सकता। जो अज्ञात को जानने के लिए आतुर हैं, जो पूर्णता के लिए अभीप्सा करते हैं, जो अपने से कष्टकर प्रश्न पूछते हैं और जिनका उन्हें कोई निश्चित उत्तर नहीं मिलता, ठीक वही लोग पूर्णयोग के लिए तैयार कहे जा सकते हैं।

संदर्भ : पथ पर 

शेयर कीजिये

नए आलेख

प्रभो, वर दे!

उनके दुःख-दर्द से तीव्र रूप से पीड़ित होकर मैं तेरी ओर मुड़ी और उसका उपचार…

% दिन पहले

तीन शर्तें

भागवत शक्ति को ग्रहण करने की क्षमता प्राप्त करने तथा तुम्हारे माध्यम से बाह्य जीवन…

% दिन पहले

भगवान तुम्हारे साथ हैं

यह कभी न भूलो कि तुम अकेले नहीं हो । भगवान् तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारी…

% दिन पहले

चिंता

चिंता करना जहर का प्याला पीने के समान है । संदर्भ : पथ पर 

% दिन पहले

महान अंत ? या महान आरंभ?

जहाँ कहीं तुम एक महान अंत देखो, निश्चित हो जाओ कि एक महान आरंभ हो…

% दिन पहले

यादें

हमें यादों से इतना स्नेह होता है क्योंकि वे सार्वभौमिक हैं। उनके अन्दर 'अनन्तता' के…

% दिन पहले