अंततः मुझे मिला इस मधुर और भीषण

जगत में आत्मा के जन्म का उद्देश्य,

मैंने अनुभव किया पृथ्वी का क्षुधित हृदय जो

अभीप्सा करता है स्वर्ग के परे कृष्ण के चरण ।

 

मैंने देखा है अमर नयनों का सौंदर्य,

मैंने सुना है प्रिय का मादक वंशी-नाद,

और जाना है मृत्युरहित आनंद का आश्चर्य

और अपने हृदय में दुख को, जो है सदा के लिए निर्वाक।

 

निकट और निकटतर अब संगीत आ रहा,

विलक्षण हर्षातिरेक से जीवन थरथरा रहा ;

सम्पूर्ण प्रकृति है एक विशाल विरमावस्था अनुरक्तिपूर्ण

निज प्रभु के स्पर्श, आर्लिंगन, तन्मयता की आकांक्षिण।

 

जीवित रहे विगत युग इस एक क्षण को लक्ष्य कर;

जगत धड़कता है कृतकृत्य मुझमें अब चिरकाल के अनन्तर।

संदर्भ : श्रीअरविंद की कविताओं से 

शेयर कीजिये

नए आलेख

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले

दो चीज़ें

ये दो चीज़ें एकदम अनिवार्य है : सहनशक्ति और एक ऐसी श्रद्धा जिसे कोई भी…

% दिन पहले

कभी मत बुड़बुड़ाओ

कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्‌बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…

% दिन पहले