सूक्ष्म लयात्मक प्रवाह में होता है मेरे श्वास का संचलन;

यह मेरे अंगों को दिव्य शक्ति से करता परिपूरन :

मैंने पिया है अनन्त को विराट की सुरा-समान ।

काल है मेरा नाट्य या मेरा कौतुकपूर्ण स्वप्न।

मेरी प्रकाशमय कोशिकाएँ हैं अब हर्ष का अग्निल आयोजन,

मेरी शाखारूप रोमांचित शिराओं में हो गया परिवर्तन,

वे बन गयीं आह्लाद की दूधिया सरणियां पारभासी पवित्र उस परम और अज्ञात के अन्तःस्रवण के लिए तत्पर ।

 

मैं अब नहीं हूँ रक्तमांस का उपजीवी आश्रित, 

प्रकृति और उसके धूसर विधान का सेवक-अनुगत:

मैं अब नहीं इन्द्रियों के संकुल पाश में बद्ध-ग्रस्त ।

मेरी सत्ता अपरिमेय दर्शन के लिए अदिगन्त होती है विस्तृत,

मेरी देह ईश्वर का यंत्र है प्रसन्न और प्राणवान,

मेरी आत्मा अमर्त्य प्रकाश का विशाल सूर्य महान ।

 

संदर्भ : श्रीअरविंद की कविता 

शेयर कीजिये

नए आलेख

प्रभो, वर दे!

उनके दुःख-दर्द से तीव्र रूप से पीड़ित होकर मैं तेरी ओर मुड़ी और उसका उपचार…

% दिन पहले

तीन शर्तें

भागवत शक्ति को ग्रहण करने की क्षमता प्राप्त करने तथा तुम्हारे माध्यम से बाह्य जीवन…

% दिन पहले

भगवान तुम्हारे साथ हैं

यह कभी न भूलो कि तुम अकेले नहीं हो । भगवान् तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारी…

% दिन पहले

चिंता

चिंता करना जहर का प्याला पीने के समान है । संदर्भ : पथ पर 

% दिन पहले

महान अंत ? या महान आरंभ?

जहाँ कहीं तुम एक महान अंत देखो, निश्चित हो जाओ कि एक महान आरंभ हो…

% दिन पहले

यादें

हमें यादों से इतना स्नेह होता है क्योंकि वे सार्वभौमिक हैं। उनके अन्दर 'अनन्तता' के…

% दिन पहले