आन्तरिक एकाग्रता की साधना

आन्तरिक एकाग्रता की साधना में निम्नलिखित चीजें सम्मिलित हैं :

१. हृदय-केन्द्र में चेतना को स्थिर करना तथा वहां भगवती माता के विचार, छवि या नाम पर, जो भी तुम्हें सबसे आसान लगे, एकाग्रचित्त होना।

२. हृदय में इस एकाग्रता के द्वारा मन का क्रमिक और प्रगतिशील शमन।

३. हृदय में भगवती माता की उपस्थिति तथा मन, प्राण और क्रिया पर उनके नियन्त्रण के लिए अभीप्सा।

परन्तु मन को स्थिर करने तथा आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करने के लिए पहले. प्रकति को शद्ध करना तथा इसे तैयार करना आवश्यक है। इसमें कभी-कभी बहुत वर्ष लग जाते हैं। सही मनोभाव के साथ किया गया कार्य इसके लिए सरलतम साधन है—यानी, कामना, मांग या अहंकार की सभी गतियों को, जब वे आयें, अस्वीकार करते हुए, कामना या अहंकार से मुक्त होकर भगवती माता को अर्पित आहुति के रूप में उनका स्मरण करते हुए, उनसे इस प्रार्थना के साथ कार्य करना कि वे अपनी शक्ति को अभिव्यक्त करें और क्रिया को अपने हाथ में ले लें जिससे वहां भी, न केवल आन्तरिक नीरवता में ही, तुम उनकी उपस्थिति और कार्य-प्रणाली को अनुभव कर सको।

 

संदर्भ : श्रीअरविंद के पत्र 

शेयर कीजिये

नए आलेख

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले

दो चीज़ें

ये दो चीज़ें एकदम अनिवार्य है : सहनशक्ति और एक ऐसी श्रद्धा जिसे कोई भी…

% दिन पहले

कभी मत बुड़बुड़ाओ

कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्‌बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…

% दिन पहले