श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

आध्यात्मिक जीवन का आरंभ

मां, हमारा सच्चा आध्यात्मिक जीवन कहां से आरम्भ होता है?

सच्चा आध्यात्मिक जीवन तब आरम्भ होता है जब मनुष्य को अपने चैत्य पुरुष के अन्दर भगवान् के साथ सम्पर्क प्राप्त हो जाता है, जब मनुष्य चैत्य के अन्दर भागवत उपस्थिति के बारे में सचेतन हो जाता तथा चैत्य के साथ सतत सम्बन्ध स्थापित कर लेता है। तब आध्यात्मिक जीवन
प्रारम्भ होता है, उससे पहले नहीं। सच्चा आध्यात्मिक जीवन।

जब मनुष्य अपने चैत्य पुरुष के साथ युक्त हो जाता है और दिव्य उपस्थिति के बारे में सचेतन हो जाता है, और दिव्य उपस्थिति से ही अपने कर्मों की अन्तःप्रेरणा प्राप्त करने लगता है, और जब उसकी संकल्प-शक्ति भागवत संकल्प-शक्ति की सचेतन सहयोगिनी बन जाती है, यही है प्रारम्भ-
बिन्दु।

उससे पहले, मनुष्य आध्यात्मिक जीवन का एक अभीप्सु हो सकता है, परन्तु उसे सच्चा आध्यात्मिक जीवन नहीं प्राप्त होता।

संदर्भ : प्रश्न और उत्तर १९५६

शेयर कीजिये

नए आलेख

आत्मा का अनुगमन

अपनी आत्मा का अनुगमन करो, अपने मन का नहीं, अपनी आत्मा का, जो सत्य को…

% दिन पहले

पूंजीवाद

समाजवादी चाहते हैं पूंजीवाद को खत्म करना, किन्तु ऐसा न करना बेहतर होगा। वे राष्ट्रीय…

% दिन पहले

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले