एक बार हैदराबाद में भारी सूखा पड़ा। लोगों ने यज्ञ कराए, संत-फ़क़ीरों से सहायता ली किंतु वर्षा की एक बूँद भी नहीं गिरी। अकाल पड़ने लगा। हैदराबाद के मंत्री सर अकबर हैदरी ने शासक निज़ाम से कहा यदि वे श्रीमाँ से सहायता माँगे तो वर्षा अवश्य होगी। निज़ाम श्रीमाँ को नहीं जानते थे, अतः उन्होंने सर अकबर हैदरी को अपना प्रतिनिधि बनाकर सहायता माँगने पांडिचेरी भेजा।

सर अकबर हैदरी पांडिचेरी पहुँचे। श्रीमाँ को प्रणाम करने के बाद उन्होंने कहा, “माँ , मैं आपसे … “, किंतु उनका वाक्य पूरा होने से पूर्व ही श्रीमाँ ने कहा, “हाँ, मैं जानती हूँ। तुम्हारा कार्य हो गया है। वहाँ वर्षा हो चुकी है। चूँकि तुमने अपने निज़ाम को आश्वासन दे दिया था कि मैं वर्षा कर सकती हूँ, मुझे तुम्हारे लिए वर्षा करानी पड़ी। किंतु भविष्य में ऐसा न करना। ये सब देवताओं के कार्यक्षेत्र हैं और इनमें हस्तक्षेप करना ठीक नहीं हैं।

(यह कथा स्वर्गीय गणपतराम ने मुझे सुनाई थी)

संदर्भ : श्रीअरविंद और श्रीमाँ की दिव्य लीला 

शेयर कीजिये

नए आलेख

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले

दो चीज़ें

ये दो चीज़ें एकदम अनिवार्य है : सहनशक्ति और एक ऐसी श्रद्धा जिसे कोई भी…

% दिन पहले

कभी मत बुड़बुड़ाओ

कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्‌बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…

% दिन पहले