मेरी निम्न प्रकृति वही मूर्खतापूर्ण चीज़ें करती चली जा रही है । केवल आप ही उसे बदल सकती है। ‘आपकी ‘ क्या शर्तें है ?
१. पूरा-पूरा विश्वास होना चाहिये कि तुम बदल सकते हो ।
२. निम्न प्रकृति के बहानों को अस्वीकार करते हुए बदलने का संकल्प बनाये रखना ।
३.हर एक पतन के बावजूद संकल्प पर डटे रहना ।
४.तुम्हें जो सहायता प्राप्त होती है उस पर अविचल श्रद्धा रखना ।
संदर्भ : माताजी के वचन (भाग-२)
मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…
अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…
कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…