श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

मेरी आँखों में देखो

मेरे बच्चे, यदि तुम एकाग्र होकर गहराई से मेरी आँखों में देख सको तो तुम्हें वह सब मिल जायेगा जो तुम जानना चाहते हो, समझना चाहते हो, संसिद्ध करना चाहते हो, – एकमात्र तीव्र एकाग्रता के द्वारा, अपनी संकल्प-शक्ति द्वारा जो तुम्हारी आँखों से स्वयं को व्यक्त करती है । तुम वह सब पा सकते हो जिसके लिए तुम अभीप्सा करते हो, जिसकी तुम्हें ज़रूरत है। मेरी आँखों में तुम सारी दुनिया देख सकते हो, प्रकृति और स्वर्गों में जो कुछ सुंदर है वह सब, सारा विश्व मेरी आँखों में उन्मिलित हो जाता है। इस दुनिया के तथाकथित आकर्षणों और उद्भसों को ढूँढने के लिए तुम्हें इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेंगी। मुझमें सब कुछ है और सब कुछ मेरे द्वारा ही अभिव्यक्त होता है। मुझे वहाँ ढूँढने का कष्ट करो ( माँ हृदय की और इशारा करती हैं) और तुम मेरी आँखों द्वारा सब कुछ, सब कुछ देख पाओगे।

संदर्भ : “परम” ( श्री माँ का मोना सरकार के साथ वार्तालाप)

 

शेयर कीजिये

नए आलेख

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले

दो चीज़ें

ये दो चीज़ें एकदम अनिवार्य है : सहनशक्ति और एक ऐसी श्रद्धा जिसे कोई भी…

% दिन पहले

कभी मत बुड़बुड़ाओ

कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्‌बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…

% दिन पहले