..अब एक छोटा-सा इलाज है जो बहुत सरल है, क्योंकि यह सहज बुद्धि के एक छोटे-से निजी प्रश्न पर आधारित है….। तुम्हें जरा अवलोकन करना चाहिये और कहना चाहिये कि जब तुम डरते हो तो मानों तुम्हारा डर उस चीज को खींच रहा है जिससे तुम डरते हो। अगर तुम बीमारी से डरते हो तो मानों तुम बीमारी को खींचते हो। अगर तुम किसी दुर्घटना से डरते हो तो मानों तुम दुर्घटना को आकर्षित करते हो। और अगर तुम अपने अन्दर और अपने चारों ओर जरा नजर डालो तो तुम यह जान लोगे, यह एक अटल सत्य है। तो अगर तुम्हारे अन्दर जरा भी सहज बुद्धि है तो तुम कहोगे : “किसी चीज से डरना मूर्खता है। यह तो ठीक वैसा है मानों में उसे अपने पास आने के लिए इशारा कर रहा हूं। अगर मेरा कोई दुश्मन होता जो मेरी हत्या करना चाहता तो मैं जाकर उससे यह न कहता : ‘जानते हो, मैं ही हूं जिसकी तुम हत्या करना चाहते हो।'” यह कुछ वैसी ही बात है। इसलिए, चूंकि डर बुरा है इसलिए हम उसे न रखेंगे। अगर तुम यह कहो कि तुम उसे तर्क करके रोक नहीं सकते तो इससे यह प्रकट होता है कि तुम्हें अपने ऊपर अधिकार नहीं है और तुम्हें अपने-आपको वश में करने के लिए कुछ प्रयास करना चाहिये। बस यही है।

संदर्भ : प्रश्न और उत्तर १९५३

शेयर कीजिये

नए आलेख

आत्मा का अनुगमन

अपनी आत्मा का अनुगमन करो, अपने मन का नहीं, अपनी आत्मा का, जो सत्य को…

% दिन पहले

पूंजीवाद

समाजवादी चाहते हैं पूंजीवाद को खत्म करना, किन्तु ऐसा न करना बेहतर होगा। वे राष्ट्रीय…

% दिन पहले

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले