श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

श्रीमाँ को स्वप्न में देखना

मधुर माँ,

क्या नींद में अपने ऊपर पूरी तरह नियंत्रण पाना संभव है ? उदाहरण के लिए, क्या मैं आपको जब चाहूं अपने स्वप्नों में देख सकती हूं?

नींद में नियन्त्रण पूरी तरह सम्भव है और अगर तुम अपने प्रयास में डटी रहो तो वह उत्तरोत्तर आता है। तुम अपने स्वप्न याद करने से शुरू करो,फिर तुम नींद में धीरे-धीरे अधिकाधिक सचेतन बनो और तब तुम न केवल अपने स्वप्नों पर नियन्त्रण पा सकती हो बल्कि नींद में अपनी क्रियाओं का मार्गदर्शन और व्यवस्थापन भी कर सकोगी।

अगर तुम अपनी इच्छा और अपने प्रयास में डटी रहो तो निश्चय ही तुम रात को नींद में मेरे पास आना और मुझे पा लेना सीख जाओगी और
फिर बाद में जो रात को हुआ होगा वह भी याद रख सकोगी।

इसके लिए दो चीजें जरूरी हैं जिन्हें तुम्हें अभीप्सा और शान्त तथा सतत प्रयास द्वारा विकसित करना होगा।

१. अपने विचार को मेरे पास आने और मुझे पाने की इच्छा पर एकाग्र करो; और फिर इसके पीछे लगी रहो, पहले कल्पना के प्रयास द्वारा और फिर स्थूल और बढ़ते हुए वास्तविक तरीके से, जब तक कि तुम मेरी उपस्थिति में न आ जाओ।

२. जाग्रत् और सुषुप्त अवस्था के बीच एक तरह का पुल स्थापित करो ताकि जब तुम जागो तो तुम्हें याद रहे कि क्या हुआ था। हो सकता है कि तुम तुरन्त सफलता पा जाओ, लेकिन बहुधा इसमें समय लगता है, तुम्हें अपने प्रयास में आग्रहशील रहना चाहिये।

 

संदर्भ : माताजी के वचन (भाग-३)

शेयर कीजिये

नए आलेख

स्थायी अचंचलता

ध्यान के द्वारा प्राप्त किया गया अचंचल मन सचमुच बहुत कम समय के लिए रहता…

% दिन पहले

शांति मंत्र

मैं तुम्हें अपना पुराना मन्त्र बताती हूं; यह बाह्य सत्ता को बहुत शान्त रखता है…

% दिन पहले

घर और काम में साधना

तुम्हारें लिए यह बिल्कुल संभव है कि तुम घर पर और अपने काम के बीच…

% दिन पहले

अपात्रता का भाव

अगर अपात्रता का भाव तुम्हें उमड़ती हुई कृतज्ञता से भर देता है और आनन्दातिरेक के…

% दिन पहले

दो चीज़ें

ये दो चीज़ें एकदम अनिवार्य है : सहनशक्ति और एक ऐसी श्रद्धा जिसे कोई भी…

% दिन पहले

कभी मत बुड़बुड़ाओ

कभी मत बुड़बुड़ाओ । जब तुम बुड्‌बुड़ाते हो तो तुम्हारे अन्दर सब तरह की शक्तियां…

% दिन पहले