शिव : श्रीअरविन्द की कविता

शाश्वतता के शुभ्र शिखर पर अनावृत

अनन्तताओं का एकाकी पुरुष अनन्य,

शांति के अग्नि-पट से रखता है अभिरक्षित

अपने निरावरण आनन्द का एकान्त रहस्यमय।

किन्तु, किसी संभावी अमित आह्लाद से संस्पर्शित,

वह करता है दृष्टिपात अंतहीन गहराइयों के पार

और देखता है अचेतन नीरवताओं में ध्यानरत

महान माता का मूक हर्ष अपार।

 

 

अर्धजागृत अब वह उसकी दृष्टि में होती है उदित,

तब, अपने हृदय-स्पंदनों की इच्छा से चक्राकार होती है संचलित,

लयात्मक जगत उस मादक नृत्य का करते हैं निरूपण।

जीवन का उसमें होता उद्भव और जन्म लेता है मन;

जो वह स्वयं है उसकी तरफ वह अपना मुख करती है उन्नत,

जब तक आत्मा उछलकर आत्म-आलिंगन में हो समाहित।

 

अनुवादक : अमृता भारती 

 

शेयर कीजिये

नए आलेख

हमारे बीच भागवत उपस्थिति

भगवान को अभिव्यक्त करने वाली किसी भी चीज को मान्यता देने में लोग इतने अनिच्छुक…

% दिन पहले

एक प्रोत्साहन

" जिस समय हर चीज़ बुरी से अधिक बुरी अवस्था की ओर जाती हुई प्रतीत…

% दिन पहले

आश्रम के दो वातावरण

आश्रम में दो तरह के वातावरण हैं, हमारा तथा साधकों का। जब ऐसे व्यक्ति जिसमें…

% दिन पहले

ठोकरें क्यों ?

मनुष्य-जीवन के अधिकांश भाग की कृत्रिमता ही उसकी अनेक बुद्धमूल व्याधियों का कारण है, वह…

% दिन पहले

समुचित मनोभाव

सब कुछ माताजी पर छोड़ देना, पूर्ण रूप से उन्ही पर भरोसा रखना और उन्हें…

% दिन पहले

देवत्‍व का लक्षण

श्रीअरविंद हमसे कहते हैं कि सभी परिस्थितियों में प्रेम को विकीरत करते रहना ही देवत्व…

% दिन पहले