श्रेणियाँ श्री माँ के वचन

यहाँ रहना आसान नहीं हैं

बाहरी रंग-रूप से निर्णय न करो और लोग जो कहते हैं उस पर विश्वास न करो, क्योंकि ये दोनों चीज़ें भटकाने वाली हैं। लेकिन अगर तुम्हें जाना ज़रूरी मालूम होता है, तो निस्सन्देह तुम जा सकते हो और बाहरी दृष्टिकोण से शायद यह अधिक बुद्धिमत्तापूर्ण भी होगा।

और फिर, यहाँ रहना आसान नहीं है। आश्रम में कोई बाहरी अनुशासन या दिखायी देने वाली परीक्षा नहीं हैं। लेकिन आंतरिक परीक्षा निरन्तर और कठोर होती है। यहाँ रहने – लायक होने के लिए तुम्हें अपनी अभीप्सा  में बहुत सच्चा होना चाहिये ताकि तुम समस्त अहंकार को पार कर सको और मिथ्याभिमान को जीत सको।

पूर्ण समर्पण की बाहर से माँग नहीं की जाती, लेकिन जो लोग यहाँ बने रहना चाहते हैं उनके लिए यह अनिवार्य है और बहुत-सी चीज़ें समर्पण की सच्चाई की परीक्षा करने के लिए आती हैं। फिर भी, जो उनके लिए अभीप्सा हैं उनके लिए ‘कृपा’ और सहायता हमेशा मौजूद रहती हैं और उन्हें श्रद्धा-विश्वास के साथ ग्रहण किया जाये तो उनकी शक्ति असीम होती है।

संदर्भ : माताजी के वचन (भाग-१)

शेयर कीजिये

नए आलेख

सबल और स्वस्थ शरीर

​यह न भूलो कि हमारे योग में सफल होने के लिए तुम्हारे पास सबल ओर…

% दिन पहले

उचित मनोवृत्ति की शक्ति

. . . ' जो हो सकता है उसमें अच्छे-से-अच्छे ' की समस्या व्यक्तिगत समस्या…

% दिन पहले

श्री माँ की ओर खुले रहने का तात्पर्य

​श्रीमाँ की ओर खुले रहने का तात्पर्य है बराबर शांत-स्थिर और प्रसन्न बने रहना तथा…

% दिन पहले

क्या मनोरंजन अनिवार्य है ?

आमतौर पर यह माना जाता है कि शिक्षा की प्रक्रिया में हल्की, मनोरञ्जक बल्कि तुच्छ…

% दिन पहले

विरोधी शक्तियों का अस्तित्व

विरोधी शक्तियों को संसार में इसीलिए सहा जाता है क्योंकि वे मनुष्य की सच्चाई की…

% दिन पहले

जो पढ़ो उसे अभ्यास में उतारो

... उन दिनों क्या हुआ करता था जब छापेखाने नहीं थे, पुस्तकें नहीं थी और…

% दिन पहले