श्रीअरविंद के एक शिष्य बापालाल एक भूतहे घर में रहते थे। उस घर में रहने वाला शैतान भूत अक्सर घर की वस्तुएँ गायब कर देता था। किन्तु ये चीज़ें कुछ दिन बाद वापस लौट आती थी इसलिये बापालाल विशेष चिंता नहीं करते थे । किन्तु एक दिन उनकी तिजोरी में रखे आभूषण, सोना-चांदी और कागज गायब हो गए। अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे गयी और कुछ करना आवश्यक हो गया। उन्होने तुरंत श्रीअरविंद को पत्र लिखकर रक्षा की प्रार्थना थी ।

श्रीअरविंद ने उन्हें आदेश भिजवाया, “बापालाल से कहो वह भूत को आभूषण लौटने का आदेश दे और उससे कहे, “मैं तुम्हें श्री अरविंद और श्रीमाँ का नाम लेकर आज्ञा देता हूँ कि भविष्य में और कोई दृष्टता न करना। ‘ ”

बापालाल ने निर्देश का पालन किया। उसी समय तिजोरी से लुप्त हुई सभी वस्तुएँ वापस आ गई। भूत ने वह घर छोड़ दिया और फिर कभी दिखाई नहीं दिया।

(यह कथा मुझे सुश्री उषा देसाई ने सुनाई थी। )

संदर्भ : श्रीअरविंद और श्रीमाँ की दिव्य लीला

शेयर कीजिये

नए आलेख

उनकी कृपा बरसेगी अवश्य…

जीवनयात्रा में समस्त भय, संकट और विपदा का सामना करने के लिए कवच के रूप…

% दिन पहले

भय

जिस चीज़ से मनुष्य डरता है, वह तब तक आते रहने की प्रवृत्ति रखती है, जब…

% दिन पहले

भारत माता के योग्य शिशु

​अपने तुच्छ, स्वार्थपूर्ण व्यक्तित्व से बाहर निकलो ओर अपनी भारतमाता के योग्य शिशु बनो ।…

% दिन पहले

चुनाव

वह समय आ गया है जब हमें एक चुनाव, मौलिक और सुनिश्चित चुनाव करना होगा।…

% दिन पहले

अवलोकन

प्यारी माँ, मैंने देखा है कि 'क' की उपस्थिती में मैं कुछ चीज़ें नहीं कर…

% दिन पहले

समस्या का निचोड़

सारी समस्या का निचोड़ यह है :  बुद्धि के मानसिक प्रशासन की जगह आध्यात्मिक चेतना…

% दिन पहले